फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा प्रेमी, पुलिस हिरासत में

Wed, 07 Jun 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। प्रेमी मौके से फरार हो गया। प्रेमिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया नगला निवासी किशोर (17) रविवार को पड़ोसी गांव निवासी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। किशोर छत पर चढ़कर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे। भनक लगने पर प्रेमिका की मां भी छत पर पहुंची। उसने दोनों को पकड़ लिया। किशोर मौके से फरार हो गया। प्रेमिका के पिता ने थाने पहुंचकर प्रेमी के विरुद्ध तहरीर दी। सोमवार शाम को पुलिस ने पहुंचकर किशोर को हिरासत में ले लिया। थाने में बैठे किशोर ने बताया कि वह कई बार प्रेमिका से मिल चुका है। लेकिन इस बार उसकी मां ने देख लिया और शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें