फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वोट जिहाद के मुद्दे पर लुईस खुर्शीद ने किया किनारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कन्या विद्यालय पितौरा में मतदान के बाद पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने वोट जिहाद के मुद्दे पर सफाई दी। कहा कि चुनाव में ऐसे शब्द नहीं बोले जाते, मगर उसका मतलब भी वोट के लिए संघर्ष है। फिलहाल संविधान और फर्रुखाबाद बचाओ की लड़ाई चल रही है।
विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने अपने पुत्र उमर खुर्शीद के साथ कन्या विद्यालय के बूथ संख्या 274 पर लाइन में लगकर मतदान किया। वोट जिहाद के मुद्दे पर उन्होंने मारिया आलम का नाम लिए बगैर कहा कि यह ठीक है कि वे सलमान साहब की रिश्तेदार हैं, मगर उनकी पार्टी और राजनीति अलग है। वे हमेशा हमारे खिलाफ रहे। उस सभा में सलमान खुर्शीद थे। मगर उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास पीएम के बहुत चेहरे हैं। हमें एलान करने की जरूरत नहीं है। दो चरणों के चुनाव के बाद पीएम की खुद की भाषा बदल गई है। तमाम अनाप-सनाप बोले जा रहे हैं। उन्होंने सवालों के जवाब में कहा कि जब हमने सुप्रीम कोर्ट का फैसला मान लिया तो कौन राम मंदिर में ताला लगा देगा। यह सब भ्रामक बातें की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

इनसेट
स्वास्थ्य खराब होने से वोट डालने नहीं आए सलमान



कायमगंज। गांव पितौरा में पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद के साथ पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को यहां आना था।अचानक उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने नहीं आ सके। पत्नी लुईस खुर्शीद ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें आराम करने के लिए कहा इससे मजबूरी में वे नहीं आ सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें