फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: व्यापार में घाटा, किसान ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। आढ़त खोलकर गेहूं, धान, मक्का की खरीद-फरोख्त करने वाले एक किसान को बड़ा घाटा पड़ गया। इससे परेशान होकर उसने मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जागने पर परिजनों को जानकारी हुई। इस पर चीखपुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला मन्न निवासी रामलड़ैते यादव (55) ने कई साल तक आढ़त खोलकर गेहूं, मक्का और धान की खरीद फरोख्त की। उन्होंने व्यापार में घाटा पड़ने के बाद आढ़त बंद कर दी थी। वह गांव में खेतीबाड़ी करने लगे। सोमवार को पैसे के लेन-देन को लेकर नवाबगंज के एक व्यापारी से पंचायत हुई थी। इसके बाद वह तनाव में आ गए। परिजनों के मुताबिक शाम को उन्होंने खाना नहीं खाया और अपने कमरे में सो गए।
मंगलवार सुबह जागने पर परिजनों ने कमरे में पंखे पर रस्सी के सहारे लटके देखा। इस पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आसपास के तमाम लोग पहुंच गए। शव को नीचे उतारकर बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस को किसी तरह की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें