फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों ने फटकारी लाठियां

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल के फ्लू कार्नर के बाहर लगी भीड़ को लाइन में लगवाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैर प्रांतों से आ रहे श्रमिक और उनके परिजनों की लोहिया अस्पताल में भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को भी ओपीडी के बाहर लोग भीड़ लगाए खड़े थे। सुरक्षा कर्मियों ने लाठियां फटकारीं, तो भगदड़ मच गई। काफी मशक्कत से सोशल डिस्टेंस का पालन कराया गया। अस्पताल में सुबह आठ बजे से भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। 10 बजे सैकड़ों लोग जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ती रहीं। आवास विकास चौकी प्रभारी को सूचना दी गई। साढ़े 11 बजे चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने लाठियां फटकार कर लोगों को दूर-दूर खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें