मोहम्मदाबाद। कस्बा के मोहल्ला तकीपुर स्थित ससुराल आया जनपद मैनपुरी के गांव अंजनी निवासी टिंकू कुमार शाम करीब 6 बजे लोडर से वापस जा रहा था। हाईवे पर तकीपुर के सामने ही लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकराकर पलट गया। इससे हाईवे की रेलिंग व बिजली का पोल टूट गया। राहगीरों ने चालक टिंकू को लोडर से बाहर निकाल। वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने हाईवे से लोडर हटवाकर यातायात चालू कराया। (संवाद)