फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आवासों को तोड़ते समय लिंटर गिरा, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। भट्ठे पर आवासों को तोड़ते समय लिंटर के मलबे में दबने से मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी ने भट्ठा मालिक पर जबरन पति से आवास तुड़वाने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चिलसरा निवासी दिलदार (30) गांव के एक भट्ठे पर भाड़े पर ईंट निकासी का काम करता था। मंगलवार दोपहर भट्ठा मालिक के कहने पर दिलदार वहां बने आवास तोड़ रहा था। मजदूरों के आवास तोड़ते समय अचानक लिंटर उसके ऊपर ही गिर गया। दिलदार मलबे के नीचे दब गया। साथी मजदूरों ने दिलदार को मलबे से निकाला और नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान रात को उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पत्नी नफीसा बेगम ने भट्ठा मालिक पर पति से जबरन आवास तुड़वाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी कर पीड़िता को न्याय दिलवाने का भरोसा दिया। पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिलदार के एक पुत्र साहिल व दो पुत्री माहिरा व तन्वी हैं। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि लिंटर में दबने से घायल मजदूर की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें