फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रिश्वत लेने के मामले में लाइनमैन की संविदा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली चोरी पकड़ने के बाद वसूली किए जाने के मामले में अधीक्षण अभियंता (एसई) ने संविदा लाइनमैन की सेवा समाप्त कर दी। इसके साथ ही उसके खिलाफ कादरीगेट थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


बीते दिनों गंगानगर कॉलोनी में बिजली चोरी पकड़ने के बाद कर्मचारी का वसूली किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। अमर उजाला ने इसको प्रमुखता से सोमवार पांच अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस मामले में एसई ने जांच बैठाई थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर उन्होंने संविदा लाइनमैन शाकिब की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए।
कादरीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए तहरीर दी है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि एसई ने लकूला उपकेंद्र के उप खंड अधिकारी (एसडीओ) और अवर अभियंता (जेई) को भी जमकर लताड़ लगाई। चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की शिकायत आई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कार्यालय में चर्चा होती रही कि बिना उच्चाधिकारियों की शय के बिना लाइनमैन व अन्य छोटे कर्मचारी सुविधाशुल्क नहीं ले सके। मगर पकड़े जाने पर संविदाकर्मी और छोटे कर्मचारी पर ही कार्रवाई होती है।
विज्ञापन

एसई अजय कुमार ने बताया कि रुपये लेते वीडियो वायरल होने का मामला जांच में सही पाया गया। संविदा लाइनमैन शाकिब की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। उसके खिलाफ कादरीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें