फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: केबल बक्सा फुंकने से 110 गांवों की बत्ती रात भर रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। ब्लॉक क्षेत्र के गांव भटासा के पास केबल बक्सा फुंकने व नीम करोरी के पास मुख्य लाइन में फाल्ट होने से 110 गांवों की आपूर्ति पूरी रात बंद रही। बिजली कर्मचारियों ने रात भर फाल्टों को दूर किया। मंगलवार को इन गांवों की आपूर्ति चालू की जा सकी।
विज्ञापन


शमसाबाद उपकेंद्र से 50 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार रात करीब 1:40 बजे शमसाबाद उपकेंद्र बंद हो गया। बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की तो भटासा रेलवे क्रासिंग के पास केबल बक्सा धू-धू कर जल रहा था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रात में ही बिजली कर्मचारियों ने केबल बक्सा ठीक करना शुरू किया। रात भर कर्मचारी केबल बक्सा की मरम्मत करने में जुटे रहे।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे केबल बक्सा ठीक कर शमसाबाद उपकेंद्र से आपूर्ति चालू की गई। वहीं हजियांपुर उपकेंद्र बीती रात करीब 12:40 बजे बंद हो गया। पेट्रोलिंग के दौरान नीम करोरी के पास मुख्य लाइन में फाल्ट पकड़ा गया। मंगलवार सुबह करीब सात बजे फाल्ट ठीक कर आपूर्ति चालू की गई। हजियांपुर उपकेंद्र से करीब 60 गांव जुड़े हैं, जिनकी आपूर्ति रात भर बंद रही।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बंद होने से 110 गांवों के ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान रहे। अधिशासी अभियंता ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि केबल बक्सा फुंकने व मुख्यलाइन में फाल्ट होने के चलते आपूर्ति में दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें