फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव में लगे चीटे, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर की टक्कर से रविवार रात मरे युवक के मोर्चरी में रखे शव में हजारों चीटे लग गए। पंचनामा भरने के लिए शव निकला, तो परिजनों में गुस्सा पनप गया। उन्होंने हंगामा कर दिया। काफी प्रयास के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के गांव नगला जखा निवासी रोबिन (18) की रविवार रात याकूतगंज के पास मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। लोहिया अस्पताल प्रशासन ने रात में ही शव मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे याकूतगंज चौकी प्रभारी पंचनामा भरने पहुंचे, तो शव निकाला गया।
शव के बाहर आते ही देखा कि उसमें हजारों चीटे लगे हैं। कुछ नाजुक स्थानों पर घाव भी कर दिए। इससे परिजनों में गुस्सा पनप गया। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ भाकियू नेता भी आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घोर लापरवाही है। फ्रीजर भी खराब पड़ा है। बाहर शव रखे जाते हैं। उसमें हजारों चीटें हैं। अस्पताल प्रशासन चीटें खत्म करने की दवा भी डालने की जरूरत नहीं समझ रहा है। काफी प्रयास के बाद परिजन शांत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें