फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने में दो वकीलों पर लिखा मुकदमा वापस न होने पर आंदोलन की धमकी दी गई। वकीलों ने बैठक कर मऊदरवाजा थानाध्यक्ष के खिलाफ गुस्सा जताया। उन्होंने एसपी को पत्र भेजने की बात कही।
शहर कोतवाली के मोहल्ला गढ़ी कोहना असगर रोड निवासी मुमताज ने सीओ के निर्देश पर मऊदरवाजा थाने में 20 अप्रैल को महादेव प्रसाद के अजीत कुमार मिश्र, नुनहाई के राजीव मिश्र, बड़ा खेल बजरिया के दिलदार सिद्दीकी, हरभगत के मोहित मिश्रा, कमालगंज के राजेपुर सराय मेदा निवासी मोहम्मद आबू हसन पर धोखाधड़ी, षड़यंत्र रचने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद वकीलों में गुस्सा फूट गया। सोमवार को जिला बार एसोसिएशन ने सभागार में बैठक की। मुकदमे में दो वकीलों को नामजद किया गया है। यह ठीक नहीं है। सभी ने एक स्वर से कहा कि शीघ्र ही यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया, तो वह मऊदरवाजा थानाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। कहा कि यह मुकदमा झूठा लिखा गया है। उन्होंने पूरे मामले का पत्र एसपी को भेजने की बात कही।
बैठक में बार महासचिव संजीव पारिया, विमल कुमार वर्मा, जाहिद खां, अकीम खां, मूलचंद्र राजपूत, शिवप्रताप सिंह चीनू, ओपी सिंह, नरेंद्र सिंह, शशीभूषण दीक्षित, प्रेमकुमार वर्मा, संजीव अवस्थी, शेर सिंह यादव, कार्तिक चंद्र मिश्र, उमा मिश्रा, अमित यादव आदि करीब 200 वकील मौजूद रहे।