कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव उलियापुर में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव उलियापुर निवासी कुलदीप व सुमित कुमार के बीच कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। इससे दोनों में रंजिश चल रही थी। शनिवार देर शाम कुलदीप के भाई दीपू व संदीप का सुमित से आमना सामना हो गया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दीपू, संदीप व दूसरे पक्ष से सुमित घायल हो गए। कुलदीप की मां मीना देवी ने सुमित कुमार रिपोर्ट दर्ज कराई कि रंजिश में उनके पुत्रों पर हमला कर दिया। सुमित के पिता रूपराम ने दीपू, संदीप, कुलदीप व उनके पिता सचितानंद के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई कि उनके घर में घुसकर पुत्र सचिन व अन्य परिजनों पर लाठी डंडे से घायल कर दिया।