फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डायपर डालने के लेकर चले लाठी-डंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बच्चे के डायपर डालने के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर ले ली है।
कादरीगेट थाने के गांव अलाहदादपुर निवासी रामपाल का पड़ोसी रामचहेती से बच्चों के डायपर डालने को लेकर सोमवार सुबह विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे निकल आए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। करीब एक घंटे तक जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दुर्घटना में एक पक्ष से रामपाल व उनका पुत्र आकाश और दूसरे पक्ष से रामचहेती और उनकी बेटी रूबी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर चारों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनोद का कहना है कि दोनों ओर से मुकदमा लिखा जाएगा। आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें