शमसाबाद। जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के गांव ललौर निवासी जोगराज का परिवार के भाई से जमीन को लेकर पुुराना विवाद चल रहा है। रविवार को परिवार के भाई जमीन पर कब्जा कर रहा था। जानकारी होने पर जोगराज ने मौके पर जाकर कब्जे का विरोध किया। इस पर भाई व उसके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से जोगराज पर हमला कर दिया। जोगराज खेत से आवाज लगाते हुए घर की ओर भागे।
शोर सुनकर पुत्र सौरभ, पत्नी विमला व परिवार का युवक अभय बचाने के लिए पहुंचा। भाई व उसके परिजनों ने तीनों को लाठियों से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जोगराज व दूसरे पक्ष से भाई ने जवाबी तहरीर देकर एक दूसरे पर आरोप लगाए। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।