फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मकान मालिक व राजमिस्त्री की ट्रक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजेपुर। निर्माणाधीन मकान के मालिक व राजमिस्त्री की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कुछ दूरी पर ट्रक को पकड़ लिया गया। चालक मौके से फरार हो गया।

थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी सत्यपाल( 35) गांव में मकान का निर्माण करवा रहा था। गांव नगला हूसा निवासी राजमिस्त्री अवधेश(28) वहां काम कर रहा था। मंगलवार की सुबह सत्यपाल मिस्त्री को बाइक पर बैठाकर कुतलूपूर स्थित दुकान से सीमेंट की बोरी लेने जा रहा था। सत्यपाल बाइक चला रहे थे। उसने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

आईटीआई कॉलेज के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। पहिए के नीचे आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों व परिजनों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर अमित वर्मा ने सत्यपाल व अवधेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

परिजनों का हाल बेहाल
मकान मालिक सत्यपाल की मौत से भाई रामदास, रामकरण, यदुवीर, राजकुमार, मां रामसुखी, पत्नी अंबिका, पुत्र जयराम, शिवम, अजय व पुत्री मधु का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। राजमिस्त्री अवधेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके भाई महेश, कमलेश, मां जय देवी, पत्नी लक्ष्मी, पुत्री तान्या, तनिष्का व पुत्र नारायण का हाल बेहाल हो गया। गांव के लोग दुख की घड़ी में परिजनों का सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें