फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लाल सराय का नलकूप फुंका, 7000 मकानों में पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी से नगर की जनता को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। लाल सराय का नलकूप फुंकने से नौ मोहल्लों के लगभग 7000 हजार मकानों में पानी की किल्लत है। एक नलकूप से आपूर्ति के नाम पर खानापूरी की जा रही है। गुरुवार को नलकूप खोलकर डाल दिया गया, मगर दूसरी मोटर नहीं डाली जा सकी। फिलहाल समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

लाल सराय पानी की टंकी से लाल सराय के अलावा हाता मंगलखां, सेठ गली, नेहरू रोड, नीबाचुअत, मदारबाड़ी, तलैया फजल इमाम, खटकपुरा, सुतहट्टी आदि मोहल्लों को आपूर्ति होती है। इस टंकी से दो नलकूप जुड़े हैं। अधिक मोहल्ले होने की वजह से यह नलकूप नाकाफी है। टंकी के नीचे लगा नलकूप बुधवार सुबह फुंक गया। मात्र एक नलकूप से निचले मोहल्लों में चंद मिनट ही पानी की आपूर्ति की जा सकी। ऐसे में नौ मोहल्लों के करीब 7000 घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया।
पालिका प्रशासन ने गुरुवार को नलकूप का मोटर निकाल लिया, मगर दूसरा मोटर न मिलने से नलकूप सही नहीं किया जा सका। ऐसे में भीषण गर्मी के बावजूद लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। लोग हैंडपंपों अथवा पड़ोस में लगे सबमर्सिबल से पानी भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सफाई वॉल्व से जोड़ दिया था नलकूप
जल निगम ने पिछली साल मछली मंडी और लाल सराय पानी की टंकी के नीचे करीब एक करोड़ रुपये में नए नलकूप लगाए थे। पालिका ने इन दोनों नलकूपों को पानी की टंकी से जोड़ने के लिए पांच माह पहले राइजिंग लाइन भी डलवा दी। इसके बाद नलकूप सही चलते रहे। इसी दौरान पालिका के कुछ कर्मियों ने पानी की टंकी की सफाई के लिए लगे वॉल्व वाले पाइप से टंकी के नीचे वाले नलकूप को सीधे जोड़ दिया, जबकि राइजिंग लाइन का पानी ऊंचाई से टंकी में गिरता है, लिहाजा मोटर पर प्रेशर नहीं होता। सफाई वॉल्व से पानी चढ़ाना शुरू किया। जैसे ही मोटर बंद हुई तो करीब 150 फीट ऊंची टंकी के पानी का प्रेशर मोटर में वापसी मार गया और मोटर फुंक गई।

वर्जन...
मोटर खुलवा दी है। स्टोर से जैसे ही मोटर मिलेगी, उसे डलवाकर चालू करवा देंगे। मोटर से वॉल्व से पानी चढ़ाने के लिए मना किया था। इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी है। -रामदेव व्यास, जोन प्रभारी लाल सराय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें