फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लड्डू में निकली सूड़ी, नमूना भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की आवास विकास काॅलोनी स्थित एलआईसी कार्यालय में स्थापना दिवस का कार्यक्रम हुआ। इसमें कालोनी की ही प्रतिष्ठित दुकान से लड्डू मंगवाए गए। कार्यक्रम के दौरान जब कार्यकर्ताओं को लड्डू बांटे गए तो एक कार्यकर्ता को लड्डू में सूड़ी दिखी। जानकारी पर शाख प्रबंधक मनीष कुमार ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। इसी के बाद मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनाेद कुमार के साथ मौके पर जाकर सूड़ी वाले लड्डू का नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नीलकंठ मिष्ठान भंडार से लिए गए लड्डू में सूड़ी निकली। उसका नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें