फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। भट्ठा मजदूर की राजस्थान में मौत हो गई। भाई ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन

गांव कांधेमई निवासी प्रेम सिंह(36) राजस्थान के हनुमानगढ़ के गांव नौलेखी में भट्ठे पर मजदूरी करता था। पत्नी सोनी व पुत्री सारिका, सभ्यया, पुत्र अर्जित व अर्पित भी साथ में रहते हैं। शुक्रवार को संदिग्ध हालात में प्रेम की मौत हो गई।
सूचना पर भाई योगेंद्र, सुबोध, नरेंद्र मौके पर पहुंचे। ठेकेदार ने परिजनों के साथ शव भेज दिया। शनिवार रात शव पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां रेखा देवी का रो-रो कर बेहोश हो गई। भाई योगेंद्र की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भाई ने हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मजदूर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि मजदूर की मौत राजस्थान में हुई है। परिजनों की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें