फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में मजदूर की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हथियापुर के पास रविवार देर शाम हुई बाइकों की भिड़ंत में मजदूर की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नवाबगंज क्षेत्र के गांव करनपुर गंगतारा निवासी सर्वेश कश्यप (50) शाम को मजदूरी कर गांव के ही साथी रवि(22) के साथ बाइक से वापस घर जा रहे थे। गांव हथियापुर के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें सर्वेश की मौत हो गई, जबकि साथी रवि, दूसरी बाइक पर सवार मंझना निवासी शादाब(20) व हिमांशू (28) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। जानकारी पर सर्वेश के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। शव पर सर्वेश की पत्नी किशोरी, मां बिटोली आदि परिजन दहाड़े मारकर रो रहे थे। सर्वेश के बड़े भाई रमेश, दिनेश व छोटे भाई सुरेंद्र व महेंद्र हैं। सर्वेश के कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें