फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइक गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत

Wed, 07 Jun 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। बाइक पानी की टंकी के पास गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत हो गई। भाई ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

मेरापुर क्षेत्र के गांव सिठौली निवासी कमलेश बहेलिया (35) मजदूरी करता था। वह मंगलवार को दोपहर में बाइक से गांव अछरौड़ा निवासी अवनीश कुमार के साथ बाइक से देवसनी की ओर से गांव मोहिता में जा रहे थे। वहां पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है। दोनों वहां मजदूरी करते थे। पानी की टंकी के पास बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसी दौरान गांव श्योगनपुर निवासी रोहित उधर से गुजरा। उसने भाई कमलेश व अवनीश को घायल देखकर इलाज के लिए सराय अगहत स्थित एक नर्सिग होम में लेकर गया। वहां डॉक्टर ने कमलेश की हालत गंभीर देखकर इलाज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

रोहित कमलेश को लोहिया अस्पताल ले जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। भाई दुर्गेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर रोहित से पूरे मामले की जानकारी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमलेश की मौत पर मां पुष्पा देवी, पत्नी सुनीता व पुत्री बबली, सिमरन, शिवानी, रंजीत, गुलशन, रंजीत का रो- रो कर बुरा हाल था। भाई दुर्गेश ने कमलेश के साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें