फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से कोटेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से कोटेदार की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना अरवल गांव कुंडपुरा निवासी राधेश्याम यादव(59) राशन कोटेदार थे। उनका पुत्र विनय कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजादनगर में परिवार सहित रह रहा है। राधेश्याम यादव पुत्र के घर आए थे। गुरुवार की रात आठ बजे कुंडपुरा बाइक से वापस जा रहे थे। राधेश्याम ने हेलमेट नहीं लगाया था। नरैथा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने राधेश्याम को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर परिजन उनको कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में राधेश्याम की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। पत्नी ललिता, पुत्र विनय, संगम, बेटी रंगीली का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजेश राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें