नवाबगंज। बिहार प्रांत के जिला लखी सराय के थाना सिकंदरा के गांव रभे निवासी रामबृज (40) एक भट्ठे पर काम करता था। वह देर शाम उम्मरपुर में बाजार करके पैदल घर लौट रहा था। वीरपुर पुराने भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी बसंती देवी और छह बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। (संवाद)