फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ईंट से कुचल कर किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सात दिन पहले भतीजी के यहां जाने की बात कहकर घर से गए किसान की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गई। उसका शव लोहापानी जाने वाली सड़क के किनारे खाई में बरामद हुआ। घर से 30 हजार रुपये लेकर गया था।
विज्ञापन




मऊदरवाजा थाने के गांव भिड़ौर के मजरा नगला डाल निवासी सौदान सिंह यादव (35) सात दिन पहले घर से वीरबल नगला निवासी भतीजी गुंजन के यहां गए थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे कुछ लोगों ने लोहापानी जाने वाली सड़क किनारे खाई में सौदान का शव पड़ा देखा। सूचना पर इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे।



सौदान सिंह के सिर में गंभीर चोटें थीं। चेहरे पर लाल मिट्टी के निशान लगे होने से ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।



मां राजबेटी ने बताया कि 20 फरवरी को सौदान ने फोन पर बताया था कि वह आ रहा है। इसके बाद से लापता हो गया। सौदान के पास से पुलिस को रुपये नहीं मिले हैं। परिजनों को आशंका है कि रुपये के लिए ही हत्या की गई होगी। पोस्टमार्टम के सूत्रों के अनुसार किसान की हत्या नाक, मुंह और सिर पर वजनदार वस्तु का प्रहार करने से 36 घंटे पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें