फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का स्वागत

Fri, 19 May 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कायमगंज। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी मशाल का जनपद में आगमन हुआ। जिले में मशाल के पहुंचने पर अधिकारियों और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बाद में सीडीओ व डीडीओ ने ब्लाक मुख्यालय पर मशाल के साथ आए खिलाड़ियों से जानकारी की।
विज्ञापन

खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आई मशाल यात्रा का कायमगंज में पहुंचने पर जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र यादव, जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, कुलदीप यादव, सौरभ शर्मा, अरुण यादव के साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह यादव, विनीत राजपूत आदि ने स्वागत किया। यहां से मशाल रैली पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस फतेहगढ़ के लिए रवाना हुई। गेस्ट हाउस पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मशाल के साथ आए खिलाड़ियों से परिचय लिया। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि मशाल के साथ आए हुए सभी लोग पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 19 मई 2023 को प्रात: सुबह 6:00 बजे मशाल रैली को जिला अधिकारी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मशाल रैली अपने निर्धारित रुट के अनुसार चलते हुए जनपद कन्नौज के लिए प्रस्थान करेगी । इस दौरान भारत्तोलन संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान, सचिव पंकज यादव, बालिस्टर सिंह, शैलेन्द्र सिंह, खिलाड़ी रोहित, नितिन कुमार, आकाश कुमार, सुएव आलम, अरबाज खां, वीरेंद्र सिंह, अंजलि दिवाकर, अनुष्का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें