फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खेलो इंडिया टीम ने स्टेडियम को 6-4 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रूखाबाद। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खेलो इंडिया और स्टेडियम की टीमों के बीच भिडंत हुई। खेलों इंडिया की टीम ने स्टेडियम की टीम को 6-4 से हरा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक और बालिका वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता हुई। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने प्रतियोगिता का उदघाटन खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। दोनों ही टीमों ने जीत के लिए मैदान पर पसीना बहाया।
अंत में बाजी खेलो इंडिया टीम के हाथ लगी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दीपक और अजय माथुर ने निभाई। टक्निकल स्टॉफ में प्रिया, अंजली, सुरेंद्र यादव, हॉकी कोच सत्यम मिश्रा, क्रिकेट कोच अमिताभ पान, अक्षक पटेल अहमद मिया रहे। जिला हॉकी संघ के सचिव अवनींद्र सक्सेना, लक्ष्मण टंडन ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें