शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव हंसापुर गौराई निवासी विकास राजपूत (24) ग्रामीणों के साथ कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। गांव मोहम्मदी से कुछ पहले स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक पिकअप ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पिकअप को पकड़कर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी माधुरी और मां गुड्डी देवी बिलख पड़ीं। विकास की एक डेढ़ साल की बेटी है। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। खेतीबाड़ी में पिता का हाथ बंटाता था। (संवाद)