फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर दूर गंगा

विज्ञापन
पांचाल घाट पर जलस्तर दर्शाता पैमाना। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। नरौरा बांध से लगातार पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़कर 136.35 मीटर पर पहुंच गया है। इससे 12 गांवों के नजदीक पानी पहुंचने से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से नरौरा बांध से गंगा में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को गंगा के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी होने से 136.35 मीटर तक जलस्तर पहुंच गया है, जो चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 25 सेंटीमीटर दूर है।
गंगा किनारे बसे गांव हरसिंहपुर कायस्थय, ऊगरपुर, तीसराम की मड़ैया, सुंदरपुर, सवासी, माखन नगला, कुड़री सारंगपुर, जटपुरा कहिलियाई, जोगराजपुर, करनपुर घाट, गोटिया, फुलहा के किनारे तक पानी पहुंच गया है। इससे गांव के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

बाढ़ से निपटने के लिए ग्रामीणों ने खाने-पीने की सामग्री को एकत्र करना शुरू कर दिया है। सोमवार को नरौरा बांध से गंगा में 28 हजार 919 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। एसडीएम गौरव शुक्ला का कहना है कि बाढ़ से अभी कोई गांव प्रभावित नहीं है। बाढ़ पर नजर रखी जा रही है।
केरोसिन की भेजी डिमांड
अमृतपुर। बाढ़ से गांवों में पानी भर जाता है। इससे गांवों की बिजली काटे जाने से ग्रामीणों को केरोसिन से रोशनी करनी पड़ती है। बाढ़ में ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूर्ति कार्यालय से एक हजार लीटर केरोसिन की डिमांड जिलाधिकारी को भेजी गई है। पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता ने बताया कि डिमांड भेज दी गई है। बाढ़ आने से पहले केरोसिन मिलने की उम्मीद है।
गंगा की तेज धार से खेतों का कटान शुरू
शमसाबाद। गंगा का लगातार जलस्तर बढ़ने से शमसाबाद क्षेत्र के गांव समैचीपुर चितार में किसानों के खेतों का कटान शुरू हो गया है। किसान आर्य मोहम्मद, उस्मान, राजीव, नदीम ने बताया कि कुछ खेतों में पशुओं के लिए चारा किया था और कुछ लोगों के खेत खाली पड़े हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से खेत कटकर पानी में समा रहे हैं। खेतों का कटान होने से उनके सामने खेत की समस्या पैदा हो जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें