फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 33 हजार लाइन में फाल्ट होने से कमालगंज की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 33 केवीए लाइन में फाल्ट होने से कमालगंज उपकेंद्र ठप हो गया। समाचार लिखे जाने तक मरम्मत कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद बरसात होने के चलते 132 केवीए पावर हाउस फतेहगढ़ से कमालगंज उपकेंद्र को आपूर्ति बंद कर दी गई थी। बरसात बंद होने पर दोपहर करीब 3.30 बजे आपूर्ति चालू की तो 33 हजार लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे उपकेंद्र फिर बंद हो गया। जानकारी मिलते ही एसडीओ रवि पांडेय ने लाइनमैनों को भेजकर कार्य शुरू कराया। समाचार लिखे जाने तक उपकेंद्र कमालगंज चालू नहीं हुआ था। एक्सईएन ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि 33 केवीए लाइन में दिक्कत होने के चलते उपकेंद्र कमालगंज बंद है। कार्य चल रहा है। एक-दो घंटे में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें