फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आरआरसी संचालन में कमालगंज ब्लॉक फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार काे जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र(आरआरसी) के संचालन की समीक्षा की। इसमें कमालगंज ब्लाॅक की प्रगति सबसे खराब मिलने पर डीएम ने सुधार करने की चेतावनी के बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने आरआरसी के संचालन की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने ब्लॉक में आरआरसी निर्माण के लिए लंबित भूमि आवंटन के मामलों को एक सप्ताह में निस्तारित कराएं। कूड़ा कलेक्शन शुल्क वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष ब्लाॅक बढ़पुर की प्रगति ठीक मिली। अन्य ब्लॉकों में शुल्क वसूली कम पाई गई।
ब्लॉक कमालगंज की आरआरसी शुल्क वसूली सबसे कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, पीडी कपिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें