फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने नीबकरोरी स्टेशन से रवाना की कालिंदी एक्सप्रेस

विज्ञापन
नीबकरोरी स्टेशन पर कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाते सांसद मुकेश राजपूत। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। सांसद मुकेश राजपूत ने नीबकरोरी रेलवे स्टेशन से कालिंदी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर भिवानी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात कालिंदी एक्सप्रेस निर्धारित 9:16 बजे के बजाय करीब 49 मिनट देरी से 10 बजकर पांच मिनट पर पहुंची।
सांसद ने ने बताया कि नीबकरोरी स्टेशन से व्यापारियों व किसानों के लिए फसलें बाहर की मंडियों में ले जाने के लिए मालगाड़ी का प्रस्ताव भी दिया है।
आने वाले कुछ दिनों में ही चालू हो जाएगी।
ऊगरपुर स्टेशन के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव भी शीघ्र पास होगा।
हवाई पट्टी को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। कानपुर-आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाने का प्रस्ताव दिया जा चुका है।
उनकी कोशिश है कि कालिंद्री एक्सप्रेस प्रयागराज तक चले।
इससे संगम स्नान करने वाले और विद्यार्थियों को फायदा होगा। नीबकरोरी से दिल्ली की टिकट 115 रुपये में मिलेगी। पहले दिन तीन लोगों ने दिल्ली की टिकट ली।
पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ ने बताया कि फिलहाल छह माह के लिए प्रयोग तौर पर एक मिनट का ठहराव रहेगा। कानपुर सेंट्रल से चलकर शाम 9.16 बजे नीबकरोरी पहुंचेगी।
विज्ञापन

एक मिनट रुककर कानपुर के लिए रवाना हो जाएगी। वापसी में यह ट्रेन भिवानी से चलकर सुबह पांच बजे नीबकरोरी स्टेशन पर पहुंचेगी।
एक मिनट रुककर कानपुर के लिए रवाना हो जाएगी। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शुक्ला, रेल अधिकारी संजय कुमार, स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें