फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कादरीगेट एसओ, पांचालघाट चौकी इंचार्ज पर दुष्कर्म पीड़िता पर दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कादरीगेट एसओ, पांचाल घाट चौकी इंचार्ज पर दुष्कर्म पीड़िता पर दबाव बनाने का आरोप लगाकर पिता ने प्रभारी मंत्री को प्रार्थना पत्र भेजा। पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र की चौकी पांचाल घाट के एक गांव निवासी युवक ने जिले के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को प्रार्थना पत्र भेजा है। इसमें बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री मानसिक कमजोर है। दो सितंबर को पुत्री खाना देने के लिए आ रही थी। उसी दौरान आसिफ अली व दो अन्य युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर पांचाल घाट चौकी पर इंचार्ज को जानकारी दी। सूचना के बाद भी चौकी इंचार्ज कल्पेश, दीवान संतोष कुमार व सिपाही हिटलर ने उसको नहीं पकड़ा। चार सितंबर को एसपी आलोक प्रियदर्शी को प्रार्थना पत्र दिया।
एसपी के आदेश पर एसओ अवध नारायण पांडेय पुत्री व पत्नी को घर से थाने लेकर गए। पुत्री को एक कमरे में बंद कर दिया। पत्नी को पक्की काॅलोनी दिलाने का प्रलोभन दिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर के स्थान पर छेड़छाड़ की तहरीर लिखाकर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुत्री का मेडिकल भी नहीं कराया गया। पांच सितंबर की रात पत्नी व पुत्री को बयान देने के लिए घर से बुला ले गए। पुत्री को अकेले रातभर पुलिस अभिरक्षा में रखा। बार-बार बयान बदलने का दबाव बनाया। पीड़ित के पिता ने कादरीगेट एसओ, पांचालघाट चौकी इंचार्ज सहित दीवान व सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विवेचना भी उच्चाधिकारी से कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ की तहरीर बताकर अधिकारियों को किया गुमराह
कादरीगेट थाने में पिता ने आरोपी आसिफ अली सहित दो अन्य के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी थी। एसओ अवध नारायण पांडेय ने बताया कि परिजनों ने छेड़छाड़ की तहरीर दी है। कुछ लोगों ने बरगलाकर दुष्कर्म की तहरीर लिखवाई है। उनके नाम उजागर हो गए हैं। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं भाजपा नेताओं ने जब पूरे मामले को संज्ञान में लिया तो पुलिस बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाने का दावा कर रही है। ऐसे में एसओ की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
कोट
भाजपा नेताओं के साथ आए परिजनों व पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी की है। परिजनों ने पहले छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

आलोक प्रियदर्शी पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें