फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जितेंद्र इलेवन पुलिस लाइन सेमीफाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जितेंद्र इलेवन पुलिस लाइन ने फतेहगढ़ इलेवन को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले अनुज कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में सोमवार को जितेंद्र इलेवन पुलिस लाइन व फतेहगढ़ इलेवन के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। जितेंद्र इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। फतेहगढ़ इलेवन की टीम 20 ओवर में 123 रन बना पाई। श्याम ने 36, प्रदीप पाल ने 19, मोंटी ने 21 और सूरज टंडन ने 16 रन बनाए।
विज्ञापन

जितेंद्र इलेवन पुलिस लाइन के गेंदबाज मुनेंद्र यादव ने तीन, अनुज कुमार व सचिन कुमार ने दो-दो विकेट झोली में डाले। छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी जितेंद्र इलेवन पुलिस लाइन टीम की शुरुआत बेहतर रही। टीम ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े।
बीच में टीम लड़खड़ाई, लेकिन अनुज कुमार व गौरव ने टीम को संभालते हुए 19वें ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अनुज कुमार ने 30, गौरव माथुर ने 24, यतेंद्र कुमार ने 18 व अंकित ने 15 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

रवि कुमार ने तीन, प्रदीप पाल, अहसान व निशू ने एक-एक विकेट लिया। डॉ. अरविंद कटियार ने अनुज कुमार को मैन ऑफ द मैच की ट्राॅफी भेंट की। टिंका यादव, सोनू ठाकुर व राशिद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें