संकिसा। चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी, जेवरात समेत तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
मेरापुर थाने के गांव बरखिरिया निवासी जोगेंद्र गुरुवार रात घर पर सोए थे। रात में किसी वक्त घर में घुसे चोरों ने कमरा और बक्सों के ताले तोड़कर 12,500 रुपये, 200 ग्राम चांदी की पायल, साढ़े 12 ग्राम वजन की सोने की चेन, एक जोड़ी झाले, तोड़िया, कुंडल, पांच अंगूठी, कुछ पुरानी पायल समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह छह बजे जागने पर वह मकान के भीतर गए। ताले टूटे देख चोरी की जानकारी हुई।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच की। जोगेंद्र ने थाना पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।