फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बंद मकान के ताले तोड़कर पांच लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। बंद मकान का ताला तोड़कर चोर पांच लाख के जेवर चोरी कर ले गए। मायके से वापस आई महिला ने पुत्र को चोरी की जानकारी दी। दिल्ली से आए पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पतौंजा निवासी रवेंद्र सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह परिवार सहित दिल्ली में ही रहते हैं। गांव में मां शारदा देवी रह रही है। शारदा देवी कुछ दिनों पहले घर में ताला डालकर मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव दाउदपुर मायके चली गईं थीं। इसी बीच चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे व बक्से का ताला तोड़कर सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी, चार अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, मंगलसूत्र, चांदी की पायलें बच्चे की हाय, 15 हजार की नकदी चोरी कर लिए।
ग्रामीणाें की सूचना पर शारदा देवी मौके पर पहुंची। पुत्र रवेंद्र को चोरी की जानकारी दी। रवेंद्र दिल्ली से घर आया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने शनिवार की रात को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रवेंद्र ने बताया कि उसका दहेज का सारा सामान जेवर चोर ले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें