फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ग्रामीण के घर से ढाई लाख के जेवर व नकदी चोरी

Sun, 13 Aug 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पड़ोस के मकान की छत से घर में घुसे चोरों ने जेवर व नकदी समेत ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी में प्रयोग होने वाला कटर पड़ोस के जीने पर बरामद हुआ। पीड़ित ने शक जताते हुए एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव ढिलावल निवासी नितिन जाटव गुरुवार रात अपनी पत्नी, बच्चों के साथ पहली मंजिल पर सोए थे। मां और बड़ी बहन भूतल और एक भाई और बहन दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात में खाली पड़े पड़ोसी के मकान के रास्ते से चोर घुसे। उन्होंने पहली मंजिल पर कमरे में रखी अलमारी के कटर से ताले तोड़कर उसमें रखी सोने की चेन, अंगूठी, दो सोने के लॉकेट, मंगलसूत्र, आठ जोड़ी बच्चों की हाय, चांदी के खड़ुआ, नौ हजार रुपये समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस को पड़ोसी के जीने की सीढि़यों पर कटर बरामद हुआ। पड़ोसी ने उसे पहचान भी लिया है। पीड़ित ने शक जताते हुए पड़ोस में रह रहे आशीष उर्फ धर्मू पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें