फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चार घरों से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

Sun, 13 Aug 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जहानगंज व कंपिल में चार घरों में लाखों के जेवर व नकदी चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। इलाके के लोगों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल है। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर पड़ताल की।
विज्ञापन

जहानगंज क्षेत्र के गांव अजीजलपुर निवासी ड्राइवर अनीश गाड़ी लेकर बाहर गया हुआ था। शुक्रवार की रात पत्नी मैनाज परिजनों के साथ सो रही थी। रात में किसी प्रहर चोर मकान में पीछे की दीवार से चढ़कर अंदर घुस आए। चोर कमरे में रखा बक्सा उठाकर ले गए। बक्से में एक सोने का बूंदा, एक पेंडल, एक जोड़ी पायल व चार हजार रुपये नगद रखे हुए थे। लगभग ढाई बजे मैनाज जागी तो कमरा खुला हुआ देखा। अंदर बक्सा भी गायब मिला। चोर पड़ोसी जसीम के घर में दीवार फांदकर घुस गए। यहां अलमारी का लॉक तोड़कर चोर एक लाख रुपये, सोने का बेंदा, एक सोने की चेन, पेंडल, दो मोबाइल चोरी करके ले गए।
इसके बाद पड़ोसी युनिस के यहां भी चोरी पीछे की दीवार से मकान के अंदर पहुंच गए। चोर उसके यहां चार सोने की चूड़ी, एक सोने की चेन व चार हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। युनिस की पत्नी जागी और कमरे में सामान बिखरा देखकर शोर मचाया। आस पास के लोग भी एकत्र हो गए। तीन घरों से छह लाख के जेवर व नकदी चोरी हो गए। सूचना पर फोरेंसिक टीम व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से जानकारी कर आस पास खेतों में छानबीन की। अनीश के घर से चोरी किया खाली बक्सा खेत में पड़ा हुआ मिला। तीनों लोगों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें