फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में जेई की मां कोरोना पॉजिटिव निकलने पर निगम कार्यालय में हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद।
विद्युत वितरण खंड शहरी क्षेत्र में तैनात एक अवर अभियंता की मां की बुधवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। जेई को क्वारंटीन सेंटर मेजर एसडी से मेडिकल कालेज भेज दिया गया। इसकी जानकारी से खंड कार्यालय शहरी व विद्युत वितरण मंडल कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारियों में हलचल मची रही। गुरुवार शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम जेई के घर पहुंची और डेढ़ व तीन साल के बच्चों के साथ पत्नी को क्वारंटीन सेंटर मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज चलने का दबाव बनाया। सभी को घर से बाहर निकाल दिया। तभी पत्नी व जेई के भाई जो एक्सईएन हैं, उन्होंने बच्चों समेत जेई की पत्नी को होम क्वारंटीन किए जाने की मांग की। टीम ने उनकी मांग को ठुकरा दिया। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि जो जेई क्वारंटीन सेंटर में है। उनका चार्ज जेई राकेश कुमार को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें