फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जेई अमृतपुर की शिकायत सीएम से

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अमृतपुर के अवर अभियंता का भ्रष्टाचार का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। सांसद ने अवर अभियंता (जेई) अमृतपुर के भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने जेई का स्थानांतरण अन्य जिले में किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


सांसद मुकेश राजपूत ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा कि जेई होरीलाल अत्यंत भ्रष्ट व उग्र स्वभाव के व्यक्ति हैं। बिजली चोरी के नाम पर जेई क्षेत्रीय जनता से धन उगाही करते हैं। करीब एक पखवारा पहले जेई की वसूली का ऑडियो भी वायरल हो चुका है। विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी जेई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे क्षेत्रीय जनता में रोष है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें