फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शशि को 20 वाेटों से हराकर जवाहर बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बार एसोसिएशन चुनाव में नौ घंटे चली मतगणना में जवाहर सिंह गंगवार ने 20 वोटों से शशि भूषण को पराजित कर अध्यक्ष की सीट पर कब्जा जमा लिया। नरेश ने 234 वोटों से श्याम सिंह को पराजित कर सचिव पद का चुनाव जीता। सुरक्षा को लेकर सीओ सिटी की अगुवाई में फोर्स गेट से मतगणना स्थल के बाहर डेरा डाले रहा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चार वर्ष बाद सोमवार को शाम छह बजे तक 384 लोगों ने मतदान किया था। सात बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार चतुर्वेदी, सदस्य राजकुमार सिंह राठौर, प्रभुदयाल, चुनाव समिति के पदाधिकारी कुंवर सिंह यादव, शेर सिंह यादव, शहजाद अली बंटी, धमेंद्र सिंह, पवन मिश्रा सहित अन्य वकील मतगणना में लगे रहे।
सुबह चार बजे तक चली मतगणना में अध्यक्ष पद के दावेदार जवाहर सिंह गंगवार को 299 वोट मिले। 20 वोटों से शशि भूषण दीक्षित को पराजित कर दिया। तीसरे प्रत्याशी जागेश्वर प्रसाद कुशवाह को 201 वोट मिले। सचिव पद पर नरेश यादव को 356 वोट मिले। उन्होंने श्यामवीर सिंह को 234 वोटों से पराजित किया। रवीश द्विवेदी को 103, अनुज मिश्रा 115, श्यामवीर को 122, कृष्णमुरारी सिंह को 31, रनधीर सिंह को 21 व मुदित मिश्रा को एक भी वोट नहीं मिला।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव के दो पदों पर बृजेश कुमार को 315, बृजेश दुबे 298 वोट प्राप्त कर विजयी हुए। उनके खिलाफ चुनाव में उतरे जयदीप सिंह यादव उर्फ जेडी को 209 व अखिलेंद्र प्रताप सिंह को 176 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर शिखर सक्सेना 295, गौतम सिंह वर्मा 446 वाेट हासिल कर विजयी हुए। विशाल छाबड़ा को 131 वोट ही मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार राणा को 326 वोट मिले। उन्होंने आशीष सक्सेना को 96 वोटों से हराया। संयुक्त सचिव महिला के पद पर रंजना कश्यप ने 412 वोट प्राप्त कर गजाला तब्बसुम को 106 वोटों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में कृष्ण कुमार ने 210 वोट हासिल प्रेम कुमार मिश्रा को चार मतों से पराजित किया।
सुभाष सोमवंशी को 161, आशुतोष कुमार जाटव को 147 वोट मिले। कार्यकारणी सदस्य पद पर पुष्पेंद्र यादव 317, शिवेंद्र मोहन मिश्रा 276, शमीम खां 256, शिवम मोहन कटियार 207 वोट हासिल कर विजयी हुए। सुरक्षा को लेकर सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह की अगुवाई में फोर्स कचहरी में मुख्य गेट से लेकर मतगणना स्थल के बाहर तैनात रहा। वोटों की गिनती एलईडी पर निष्पक्षता के साथ दिखाई जा रही थी। एक एक वोट के बारे में एल्डर्स कमेटी की ओर से प्रत्याशियों को बताया जा रहा था। चुनाव में विजयी हुए प्रत्याशियों को समर्थकों ने गोद में उठाकर कचहरी में नारेबाजी की। मंगलवार दोपहर एल्डर्स कमेटी के सभी सदस्याें ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया। सहायक मीडिया प्रभारी राजीव बाजपेई ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें