फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः 33 फीसदी खाद्य पदार्थों में मिलावट, नमूने फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन से भेजी गई फूड सेफ्टी वैन से शहर व राजेपुर क्षेत्र में नमूने लेकर जांच की गई। 33 फीसदी नमूनों में मिलावट पाए जाने से नमूने फेल हो गए। लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान करने के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

फूड सेफ्टी वैन से विश्लेषक खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार वर्मा व गुलाब सिंह शहर के रकाबगंज व राजेपुर बाजार पहुुंचे। दोनों स्थानों पर 41 दुकानों से 51 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। वैन की प्रयोगशाला में नमूनों की जांच की गई। इस पर उड़द की दाल, हरी चटनी, लाल चटनी, बेसन के लड्डू, साबुत हल्दी में रंग, काली मिर्च में पपीता के बीज, बर्फी, पेड़ा, मीठी चटनी में स्टार्च की मिलावट पाई गई।
इससे 17 नमूने फेल हो गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारी व स्थानीय लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान बताकर उन्हें जागरूक किया गया। इसके साथ ही नमूना फेल होने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाते हुए दुकानदारों को हिदायत दी गई।
विज्ञापन

आइस्क्रीम व पनीर सहित चार नमूने लिए
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र रावत व अरुण कुमार मिश्रा के साथ छापा मारा। शहर के बाईपास रोड पर नगला पपिया स्थित बूरावाली गली निवासी चंदन गुप्ता की दुकान से सोया लेलीथीन लिक्विड (आइस्क्रीम बनाने के लिए) व आइसक्रीम का नमूना लिया गया।
बघार पुलिया स्थित वाहिदपुर में चिमनलाल की दुकान से व गैसिंगपुर में सच्चिदानंद की दुकान से पनीर के नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें