फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आलू की आवक बढ़ने से सातनपुर मंडी में लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दो दिन रही ट्रक चालकों की हड़ताल समाप्त होने के बाद सातनपुर मंडी में आलू की आवक अचानक बढ़ गई। शुक्रवार को मंडी में वाहनाें का जाम लग गया। किसानों को आलू की तौल कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। भाव में भी गिरावट आने से किसान मायूस दिखे।
विज्ञापन


शहर की सातनपुर मंडी में शुक्रवार को करीब 200 ट्रक आलू पहुंच गया। रात से ही आलू भरे वाहन मंडी में पहुंचने से सुबह जाम लग गया। सेंट्रल जेल चौराहे से मंडी के बाहर मुख्य मार्ग के किनारे आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियों की लाइन लगी रही। मंडी में अचानक आवक बढ़ने से भाव करीब 120 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। निबल आलू 481 से 521 रुपये प्रति क्विंटल बिका। जबकि सुपर पीली मिट्टी का आलू 551 से 631 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। आढ़तों तक पहुंचने और फिर आलू की तौल कराने के लिए किसानों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा।
गुरुवार को भी मंडी में करीब 200 ट्रक आलू पहुंचा था। सामान्य आलू 551 से 651 रुपये प्रति क्विंटल व व सुपर पीली मिट्टी का आलू 651 से 701 रुपये प्रति क्विंटल बिक्री हुई थी। तीन जनवरी को मंडी में 100 ट्रक आलू पहुंचने के साथ निबल आलू 701 से 731 रुपये व अच्छा मोटा आलू 751 से 821 रुपये प्रति क्विंटल बिका था।
विज्ञापन

ट्रक चालकों की हड़ताल से दो जनवरी को मंडी में मात्र 40 ट्रक पहुंचा। तब अधिकतर आलू 701 से 821 रुपये प्रति क्विंटल बिक्री हुई। एक जनवरी को मंडी में पहुंचे करीब 60 ट्रक आलू की 551 से 651 रुपये प्रति क्विंटल बिक्री हुई। मंडी में आलू की आवक बढ़ने के साथ भाव गिरता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें