फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रतिकूल प्रविष्टि मिलने पर जहानगंज व कमालगंज एसओ हटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उच्चाधिकारियों के द्वारा प्रतिकूल प्रविष्टि मिलने पर एसपी ने कमालगंज व जहानगंज एसओ से चार्ज छीन लिया। दोनों की पुलिस लाइन अपराध शाखा में तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

जहानगंज एसओ हरिश्याम सिंह को फतेहगढ़ कोतवाली में तैनाती के दौरान एक युवक की मारपीट कर हत्या किए जाने के मामले में लापरवाही बरतने पर उच्चाधिकारियों ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी थी। कमालगंज एसओ रणविजय सिंह को लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी। काफी समय से दोनों को हटाए जाने की चर्चा जोरों से चल रही थी।
सोमवार रात को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने हरिश्याम सिंह व रणविजय सिंह से चार्ज छीन लिया। दोनों की पुलिस लाइन की अपराध शाखा में तैनाती कर दी। एसओजी प्रभारी जितेंद्र पटेल को जहानगंज का थानाध्यक्ष बना दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा को कमालगंज थाने का चार्ज सौंपने के आदेश दिए। पीआरओ सचिन चौधरी को एसपी को एसओजी प्रभारी का चार्ज दिया है। वह काफी समय से पीआरओ के पद पर तैनात थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें