फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: झोपड़ी में आग से सामान व जेवर स्वाहा

Fri, 14 Apr 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। एक झोपड़़ी में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग से रखा सामान व जेवर स्वाहा हो गए। परिवार के लोग बेटी की शादी के लिए सामान एकत्रित कर रहे थे। दमकल के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी प्रवेश शाक्य खेती करते हैं। वह परिवार के साथ झोपड़ी में रहते हैं। बुधवार रात वह खेतों में फसल की रखवाली करने गए थे। पत्नी निशा व बच्चे गांव में हो रही भागवत कथा सुनने गए थे। घर में 80 साल की मां विद्यावती सो रही थीं। रात करीब 11 बजे झोपड़ी में आग लग गई। लपटें देख आसपास के लोग भागकर आग बुझाने लगे। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर काफी देर में दमकल पहुंची। तब तक पूरा सामान जल चुका था।
प्रवेश ने बताया कि आग में पांच हजार रुपये, टीवी, कूलर, चार मोबाइल, बेड, रजाई-गद्दे, सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र, दो जोड़ी तोड़िया, दो टंकी गेहूं, लहसुन आदि जल गए। करीब डेढ़ लाख का नुकसान हो गया। बताया कि वह बेटी की शादी के लिए सामान एकत्रित कर रहे थे। ग्रामीणों ने लेखपाल को सूचना दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें