फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: क्या रोजाना रहती गोशाला में ऐसी चाक चौबंद व्यवस्था

Thu, 25 May 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार सुबह नगर पंचायत के कान्हा गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। साफ-सफाई व चारे की अच्छी व्यवस्था देख उन्होंने ईओ से पूछा कि गोशाला में ऐसी चाक-चौबंद व्यवस्था क्या हमेशा रहती है। उन्होंने कहा की उनके जाने के बाद भी ऐसी ही सफाई रहनी चाहिए।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री सुबह 9.48 बजे देवरान गढि़या के पास कान्हा गोशाला पहुंचे। नवनिर्वाचित चेयरमैन राजबेटी शंखवार, उनके पति कृष्णकुमार शंखवार व ईओ मुन्नाकुमार ने बुके देकर स्वागत किया। गोशाला में साफ-सफाई, भूसा भंडार की दो गोदाम में लपालप भरा भूसा, दाना आदि देखकर ईओ का हाथ पकड़कर सराहना की। तेज कदमों से वह गोवंश की चरनी तक गए। जिसमें पानी मिला भूषा गोवंश खा रहे थे। उन्होंने कहा ऐसी चाक चौबंद व्यवस्था क्या रोजाना रहती है। रमणी नाम की गाय की रस्सी पंचायतकर्मी श्याम ने पकड़ी। इसके बाद डिप्टी सीएम ने रमणी के तिलक लगाया, माला पहनाई, रोटी व गुड़ खिलाया। गोपूजन में आचार्य सोहित व्यास ने मंत्र पढ़े। मौके पर 245 गोवंश मिले। 39 पशुपालकों को 90 गोवंश पशुधन सहभागिता में दिए गए। ईओ ने कहा 6 बीघा में हरा चारा तैयार है। नर गोवंश के लिए अलग बैरिकेडिंग है। अजय तिवारी, उदयप्रताप, श्याम आदि मौजूद रहे। चार मिनट में ही निरीक्षण निपट गया। डिप्टी सीएम 9.52 पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें