फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ढाई माह से लटकी 17 सड़कों के फर्जी प्रस्तावों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में नगरपालिका की 17 सड़कों के फर्जी तरीके से बनाए प्रस्तावों की जांच ढाई माह से लटकी है। डामर व सीसी सड़कों पर इंटरलॉकिंग कराकर सरकारी धन के दुरुपयोग करने की साजिश थी। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद कमेटी ने जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 30 सितंबर को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक के दौरान नगर निकायों में विकास कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए थे। नगरपालिका फर्रुखाबाद के सभासदों ने 17 सड़कों के निर्माण पर आपत्ति जताते हुए शिकायत की थी।
इसमें कहा कि डामर व सीसी सड़कों के ऊपर इंटरलॉकिंग का कार्य कराकर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की साजिश है। इस पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने एक करोड़ 15 लाख 94 हजार रुपये की लागत वाली 17 सड़कों के प्रस्ताव निरस्त कर दिए थे। उन्होंने एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

ढाई माह बीतने के बावजूद कमेटी ने इन सड़कों की जांच नहीं की। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि जिन सड़कों के प्रस्ताव निरस्त हो चुके हैं, वह किसी भी कीमत पर स्वीकृत नहीं होंगे। वह एसडीएम से शीघ्र ही जांच रिपोर्ट तलब कर प्रस्ताव बनाने में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें