फर्रुखाबाद। एसओजी, सर्विलांस व शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान में अंतरजनपदीय पांच चोरों व सराफ को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने पांच लाख रुपये के जेवर दो तमंचे व कारतूस बरामद किए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर नई बस्ती निवासी तंबाकू व्यापारी अनूप पांडेय उर्फ रुनझुन के घर से छह मई को दिनहाड़े दस लाख के जेवर व नगदी चोरी हो गए थे। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी अशोक कुमार, सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी व शहर कोतवाली रेलवे रोड चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी को लगाया था। पुलिस की तीनों टीमों ने मंगलवार की भोर मोहल्ला घेर श्यामू खां में चोरी की योजना बनाते हुए जनपद कासगंज थाना गंजडुडवारा मोहल्ला कादरगंज निवासी अंतरजनपदीय चोर मोहित दिवाकर, आकाश कुमार, रितेश कुमार, अमर उर्फ भोलू, विशाल कुमार उर्फ छोटू, मोहल्ला सुदामापुरी निवासी सराफा दर्शन वर्मा को मुठभेड़ में पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, कारतूस, खोखा व सोने चांदी के जेवरात बरामद कर लिए। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि वह दिन में रैकी कर बाद में घटना को अंजाम देते है। पुलिस ने सराफा सहित सभी के खिलाफ मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन के सभागार में घटना का मंगलवार की दोपहर खुलासा किया। पकड़े गए सराफा सहित सभी चोरों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज गया।
सराफा दर्शन वर्मा के खिलाफ वर्ष 2008 में हत्या लूट का मुकदमा गंजडुडवारा थाने में दर्ज हुआ था। वर्ष 2013 में एक और हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। एसओजी ने सराफा को पकड़ लिया था। जानकारी होने पर पत्नी व बच्चे सोमवार को एसओजी कार्यालय में चक्कर काटते रहे। पैरवी करने गए सराफ के जनपद मैनपुरी के रिश्तेदार शिक्षक को भी एसओजी ने पकड़कर बैठा लिया था। कई घंटे बाद उनको छोड़ा गया।