फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तंबाकू पर टैक्स चोरी व डग्गामार बसों का संचालन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ कर-करेत्तर की बैठक कर राजस्व वसूली की समीक्षा की। कम वसूली पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए तंबाकू पर टैक्स चोरी रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह की अध्यक्षता में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए प्रवर्तन कार्रवाई बढ़ाने व तंबाकू पर टैक्स चोरी रोकने के निर्देश दिए। स्टांप व निबंधन विभाग की राजस्व प्राप्ति लक्ष्य से कम मिलने पर स्टांप चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कहा।
आबकारी विभाग को प्रवर्तन कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चलाने के अलावा सातनपुर व कायमगंज मंडी का राजस्व लक्ष्य को बढ़ाने के लिए निदेशक को पत्र लिखने के लिए एडीएम को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)恀
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें