संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। कस्बे से बरतल रोड पर तेज रफ्तार बाइक और दरोगा की कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस बाइक पर सवार पांचों मजदूर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया। मरहम-पट्टी के बाद सभी अस्पताल से चुपचाप निकल गए।
बरतल रोड पर थाने की तरफ कार से आ रहे दरोगा प्रमोद कुमार और तुर्कीपुर की ओर जा रही बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक पर पांच लोग सवार थे। वह तुर्कीपुर में लिंटर डालने जा रहे थे। दुर्घटना में बाइक सवार गांव चांदनी निवासी अभिषेक, गोविंद, मुनासिर खान, सुमित पाल, नन्नू पाल घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कुछ देर इलाज के बाद एक-एक कर पांचों लोग अस्पताल से खिसक गए। घायल अपनी बाइक भी ले गए। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना में कोई कार्रवाई नहीं की है।