फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पांचाल घाट गंगा में मासूम डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगा तट पर तेज धार में एक मासूम बह गया। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे गोताखोर भी बच्चे को खोजने में नाकाम रहे। पंजाब प्रांत का घुमंतू परिवार भगत के इंतजार में बैठा था।
पंजाब प्रांत के जिला लुधियाना थाना सुरेंद्र नगर के गांव भवन माजरा निवासी रामजी लाल की पत्नी पूनम दो बच्चों और अपनी मां मंजू पत्नी श्यामलाल के साथ मांगने खाने का काम करती हैं। वह किसी भगत के इंतजार में शनिवार दोपहर पांचाल घाट पहुंची। परिवार घाट पर बैठा था, तभी अचानक बच्चा हरदेव (7) गंगा के पानी में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बहाव होने की वजह से अचानक धार में लापता हो गया। परिजनों ने मुड़कर देखा, तो बच्चा गायब दिखा। कुछ लोगों ने धार में बहता देख चीख-पुकार मचा दी। सूचना गोताखोरों को दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद चौकी पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस के बुलावे पर करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे गोताखोरों ने खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजन पुलिस को अपना मोबाइल नंबर देकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें