राजेपुर। शादी से इन्कार कर 11 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दो ग्रामीणों को घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों का सीएचसी पर मेडिकल कराया।
थाना क्षेत्र के गांव आशा की मड़ैया निवासी श्याम बाबू ने जनपद हरदोई थाना हरपालपुर गांव नांदखेड़ा निवासी रूकुम सिंह, आनंद, अमित, राम प्रकाश, अमर सिंह, गांव बंदपुरवा निवासी शिवकुमार, थाना अरवल गांव मंसूर नगर निवासी सविता श्रीवास्तव व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें आरोप लगाया कि भाई उमेश की शादी तय की थी। इन लोगों ने 22 दिसंबर को बारात लाने की बात तय की। इसके बाद शादी से इन्कार कर दिया। 23 मई को यह सभी लोग कार से घर पर आए। गाली-गलौज कर लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में श्यामबाबू व रविकांत घायल हो गए। एसओ सत्य प्रकाश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घायलों का सीएचसी पर मेडिकल कराया गया है।