फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नाली के विवाद में धारदार हथियार से किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। नाली के पानी को लेकर विवाद हो गया। धारदार हथियार से घायल करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बरई निवासी रघुवीर सिंह मंगलवार को घर पर थे। परिवार की महिलाओं की पड़ोस की महिलाओं से नाली के पानी को लेकर कहासुनी हो गई। पड़ोसी सिद्धू कुमार, कल्लू, अनिल कुमार, आशू, धारा सिंह दरवाजे पर आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। पत्नी चमेली देवी के हाथ में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर परिवार के लोगों के ललकारने पर यह लोग चले गए। नाती सौरभ शाम को बैल की दवा लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में इन लोगों ने उसको भी घेरकर लाठी-डंडों को पीट दिया। पुलिस ने घायल चमेली देवी व सौरभ का सीएचसी में मेडिकल कराया। पुलिस ने रघुवीर की तहरीर पर सिद्धू कुमार, कल्लू, अनिल कुमार, आशू, धारा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें